India’s Basic GK (Bharat EK Nazar)

भारत एक नजर

भारत का इतिहास सदियों से काफी गौरवशाली रहा है। लेकिन भारत के सांस्कृतिक इतिहास से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं जिनकी आज भी कई लोगों को जानकारी नहीं है। भारत का नाम प्राचीन वर्षों में भारतवर्ष था इसके पीछे की वजहों के बारे में भी कम ही लोगों को ज्ञान है। इसके अलावा भारत वर्ष के अन्‍य नाम क्‍या है ?

  • प्राचीन काल में भारत का नाम जंबूद्वीप था भारत के मध्यकालीन इतिहास में उत्तर भारत के लिए ‘आर्यावर्त’ शब्द का प्रयोग मिलता है।  वर्तमान में अधिकतर लोगों का मानना है कि महाभारत में कुरूवंश के राजा दुष्यंत और उनकी पत्नी शकुंतला के प्रतापी पुत्र भरत के नाम पर ही देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। लेकिन कई ग्रन्‍थों में भारत नाम की उत्पति का सम्बंध प्राचीन भारत के चक्रवर्ती सम्राट, मनु के वंशज भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती से है। भरत एक प्रतापी राजा एवं महान भक्त थे। श्रीमद्भागवत के पञ्चम स्कन्ध एवं जैन ग्रन्थों में उनके जीवन एवं अन्य जन्मों का वर्णन आता है।
  • भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सम्‍यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद पिछले 62 वर्षों में भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्‍मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी शुमार हो गया है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं।
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्‍छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्‍व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्‍ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्‍द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं। वहीं उत्तर पश्चिम में थार का मरुस्‍थल भारत को एक अलग ही पहचान दिलाता है।
  • पूरी तरह उत्‍तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्‍यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्‍तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्‍तर के बीच स्थित है। उत्‍तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है।
  • भारत की ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्‍यभूमि, लक्षद्वीप और अण्‍डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्‍बाई 7,516.6 कि.मी है।
  • भारत एक संघ है, जो 29 राज्यों एवं 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से बना है। भारत में विश्व की कुल भूमि का 2.4% भाग ही आता है। किंतु इस 2.4% भूमि में विश्व की जनसंख्या का 16.9% भाग रहता है। भारत का सबसे नवीन राज्‍य तेलंगाना है, जो 2 जून 2014 को अस्तित्‍व में आया।
  • भारत की राजधानी : दिल्‍ली
  • वर्ष 1911 में देश की राजधानी को कोलकाता से स्थानांतरित कर दिल्ली कर दिया गया था दिल्ली में स्थित क़ुतुब मीनार दुनिया की सबसे ऊँची ईंटो से बनी मीनार है। दिल्‍ली का क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किलोमीटर है।

 

One thought on “India’s Basic GK (Bharat EK Nazar)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *