Introduction of Biology

जीव विज्ञान का परिचय

(Introduction of biology)

विज्ञान (Science)— ‘ऐसे सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध ज्ञान को कहते है, जो प्रयोगात्मक परीक्षणों पर आधारित अनुसंधानों के परिणामस्वरूप प्राप्त होता है।’ [Science is called ‘systematic and orderly’ knowledge, which is achieved as a result of research based on experimental tests.’]

जीव विज्ञान (Biologocal Science)— विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत सजीवपदार्थों एवं जीवों अर्थात् जीवधारियों के विविध पहलुओं का क्रमबद्ध रूप से सूक्ष्मतम एवं विस्तृत रूप में अध्ययन किया जाता है। जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग सन् 1802 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक लैमार्क (Lamarck) तथा जर्मन वैज्ञानिक ट्रेविरेनस (Treviranus) ने किया था।

”जीव विज्ञान” ग्रीक शब्द (βίος) bios, “जीवन” और प्रत्यय (λογία) logia, “का अध्ययन” से प्राप्त होता है।

जीव विज्ञान का पिता (Father of biology) ग्रीक दार्शनिक अरस्तू (384-322 ई. पू.) को कहा जाता है। जीवविज्ञान का एक क्रमबद्ध ज्ञान के रूप में विकास उन्हीं के काल में हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम पौधों एवं जन्तुओ के जीवन के विभिन्न पक्षों के विषय में अपने विचार प्रकट किये। अरस्तु को जीवविज्ञान की शाखा जंतु विज्ञान का जनक भी कहते हैं।

जिन वस्तुओं की उत्पत्ति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, जीव कहलाती हैं। इनका एक परिमित जीवनचक्र होता है। हम सभी जीव हैं। जीवों में कुछ मौलिक प्रक्रियाऐं होती हैं:

पोषण : इसके अन्तर्गत सभी जीव विशेष पदार्थों के अधिग्रहण से अपने लिए ताँत्रिक ऊर्जा प्राप्त करतें हैं।

श्वसन : इसमें प्राणी महत्वपूर्ण गैसों का परिवहन करता है।

संवेदनशीलता : जीवों में बाह्य अनुक्रियाओं के प्रति संवेदनशीलता पायी जाती है।

प्रजनन : यह जीवों में पाया जानें वाला अनोखा एँव अतिमहत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रजनन से जीव अपने ही तरह की सन्तान उत्पन्न कर सकता है तथा जैविक अस्तित्व को पुष्टता प्रदान करता है।

जीव विज्ञान को मुख्यत: दो उपखण्डों में बाँटा जाता है- 1. जन्तु विज्ञान (Zoology) तथा 2. वनस्पति विज्ञान (Botany)।

जन्तु विज्ञान (Zoology) : Zoology = Zoion (an animal) + logos (discourse/ knowledge) इसमें जन्तुओं की संरचना एवं विभिन्न जैविक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

वनस्पति विज्ञान (Botany) : Botany = Botany (Herb) Both Zoion and Botane-Green word. इसमें पादपों की संरचना एवं उसमें घटित होने वाली विभिन्न जैविक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है‍।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *