Daily Current Affairs 26 March, 2019 in Hindi

Daily Current Affairs 26 March, 2019 in Hindi

डेली करेंट अफेयर्स 26 मार्च 2019

1. भारतीय सेना में शामिल की जायेंगीं स्वदेशी धनुष तोपें

भारतीय सेना में 26 मार्च को स्वदेशी रूप से निर्मित धनुष तोपें शामिल की जायेगीं। इसके लिए 26 मार्च को जबलपुर में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

धनुष आर्टिलरी गन

  • धनुष 155 मिमी x 45 मिमी की एक आर्टिलरी गन (तोप) है इसे भारतीय सेना की आवश्यकताओं के आधार पर ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB), कोलकाता द्वारा विकसित किया गया है और जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री (GCF) द्वारा निर्मित किया गया है।
  • यह स्वीडिश 155-मिमी बोफोर्स हेविट्जर का उन्नत संस्करण है, जिसे भारत ने 1980 के दशक के मध्य में प्राप्त किया था, इसीलिए इसे ‘देसी बोफोर्स’ भी कहा जाता है।
  • यह सटीकता और परिशुद्धता के साथ 40 किलोमीटर (आयातित बोफोर्स बंदूकों की तुलना में 11 किमी अधिक) की प्रहार सीमा रखती है।
  • इसके 81% घटक स्वदेशी रूप से निर्मित हैं जिसे 2019 तक बढ़ाकर 90% तक किया जाएगा। प्रत्येक तोप की लागत 14.50 करोड़ रुपये जबकि प्रत्येक खोल में 1 लाख रुपये का खर्चा आया है

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – भारतीय सेना में स्वदेशी रूप से निर्मित धनुष तोपें कब शामिल की जायेगीं?

उत्तर — 26 मार्च, 2019 को

2. विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2019

23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया गया, इसकी थीम “सूर्य, पृथ्वी तथा मौसम” थी।

  • इस थीम के द्वारा पृथ्वी में सूर्य के के महत्व को रेखांकित किया गया है।
  • सूर्य से प्राप्त होने वाली उर्जा के द्वारा ही पृथ्वी पर सभी कार्य पूर्ण होते हैं।
  • वैश्विक जलवायु को नियंत्रित करने में भी सूर्य की अति महत्वपूर्ण भूमिका है।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस

  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।
  • 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गयी थी, इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक अंतर सरकारी संगठन है, यह मौसम, जलवायु और जल संसाधन इत्यादि के क्षेत्र में कार्य करता है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है। वर्तमान के 191 सदस्य हैं।
  • इसकी शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन के रूप में 1873 में हुई थी।
  • बाद में 23 मार्च,1950 को इसकी स्थापना विश्व मौसम विज्ञान संगठन के रूप में की गयी।
  • इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर — 23 मार्च को

प्रश्न – विश्व मौसम विज्ञान दिवस की स्थापना कब हुई?

उत्तर — 23 मार्च, 1950 को

प्रश्न – विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर — स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में

3. चुनाव आयोग ने मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की

हाल ही में चुनाव आयोग ने मीडिया के लिए चुनावों से सम्बंधित एग्जिट पोल तथा परिणाम के प्रकाशन के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी की है।

चुनाव आयोग के दिशानिर्देश

  • जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सेक्शन 126 A के मुताबिक एग्जिट पोल चुनाव के अंतिम चरण के पूरा हो जाने के बाद दिखाए जा सकते हैं। 19 मई को अंतिम चरण के चुनावों के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकेंगे।
  • यह एडवाइजरी आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा तथा सिक्किम के विधानसभा चुनावों के लिए भी लागू होगी।
  • चुनाव आयोग ने टीवी. रेडियो चैनल, केबल नेटवर्क, वेबसाइट्स तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म को चुनाव से सम्बंधित सामग्री का प्रकाशन न करने के लिए कहा है।
  • यदि कोई प्रसारक इस एडवाइजरी का उल्लंघन करता है तो इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग द्वारा समाचार प्रसारण मानक प्राधिकारी (NBSA) को की जायेगी।
  • समाचार प्रसारकों को तब तक अंतिम परिणाम घोषित न करने के लिए कहा गया है जब तक कि चुनाव आयोग अधिकारिक रूप से अंतिम परिणाम की घोषणा नहीं कर देता।

भारतीय चुनाव आयोग

भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्त व संवैधानिक संस्था है, इसका कार्य देश में विभिन्न स्तर के चुनाव करवाना है। चुनाव आयोग देश में लोक सभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति तथा उप-राष्ट्रपति के चुनाव करवाता है।

  • भारतीय चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत कार्य करता है।
  • भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी।
  • देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।
  • भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं।
  • चुनाव आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?

उत्तर — सुनील अरोड़ा

4. श्रीलंका में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने कराई गई कृत्रिम बारिश

श्रीलंका की सरकार ने कृत्रिम बारिश का सहारा लिया। वायुसेना के विमान ने 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बादलों में केमिकल का छिड़काव किया।

  • ये बादल उस जलस्रोत के ठीक ऊपर थे, जिसका इस्तेमाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा के उत्पादन में किया जाता है।
  • कृत्रिम बारिश की शुरुआत पहली बार अमेरिका से हुई।
  • 1902 में हेटफील्ड नाम के युवक ने दावा किया था कि वह कृत्रिम बारिश करा सकता है।
  • कृत्रिम बादल बनाने के लिए सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। वायुमंडल में मौजूदा बादल इन कृत्रिम बादलों को और सघन कर देते हैं, जिससे बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – कृत्रिम बारिश की शुरुआत पहली बार कहां हुई थी?

उत्तर — अमेरिका में

5. एसीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट दुनिया का 12 वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा जारी 2018 के लिए प्रारंभिक विश्व हवाई अड्डे की यातायात रैंकिंग के अनुसार, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 2017 के 16 वें स्थान की तुलना में सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के मामले में 12 वें स्थान पर पहुंचने के लिए 4 रैंकों से बढ़ोत्तरी की है।

  • यात्री यातायात रैंकिंग द्वारा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (US) शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चीन) और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (UAE) आते है।
  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट नई दिल्ली को एयरपोर्ट काउंसिल क्वालिटी (ASQ) प्रोग्राम में Airport council international (ACI) द्वारा एशिया पैसिफिक में ‘प्रतिवर्ष 40 मिलियन से अधिक यात्रियों की श्रेणी (MPPA)’ में 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट भी घोषित किया गया था।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – इंदिका गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट कहां स्थित है?

उत्तर — नई दिल्ली में

6. श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने टी 20 विश्व कप 2020 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

श्रीलंका के सीमित ओवर के कप्तान लसिथ मलिंगा, ICC पुरुष टी 20 विश्व कप 2020 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार हैं, विश्व कप को अक्टूबर-नवंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।

  • वह इंग्लैंड और वेल्स में 2019 विश्व कप के बाद एक दिवसीय अंतर्रा्ष्ट्रीय मैच भी खेलना छोड़ देंगे।
  • उन्होंने 2004 में अपना वनडे डेब्यू किया, वह दो विश्व कप हैट-ट्रिक लेने वाले पहले व्यक्ति बने और तीन ओडीआई हैट्रिक लेने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • वह लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – टी 20 विश्व कप 2020 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्या्स की घोषणा किसने की है?

उत्तर — लसिथ मलिंगा ने

7. भारत ने स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड गेम्स 2019 में 368 पद जीते

हाल ही में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में 14 से 21 मार्च तक खेल गये विशेष ऑलंपिक विश्व ग्रीष्मकालिन खेलों में भारत ने कुल 368 पद जीते।

  • भारतीय टीम में 284 खिलाड़ी थे। जिन्होंने 85 स्वर्ण, 154 रजत व 129 कांस्य पद जीते।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – भारत ने हाल ही में सम्पन्न हुए स्पे‍शल ओलिंपिक वर्ल्ड गेम्स, 2019 में कितने पद जीते है?

उत्तर — 368 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *