Daily Current Affairs 11 May, 2019 in Hindi

Daily Current Affairs 11 May, 2019 in Hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 मई, 2019

1. “IPBES ग्लोबल असेसमेंट” नामक रिपोर्ट जारी की गयी

  • हाल ही में जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवा पर अंतरसरकारी विज्ञान-नीति प्लेटफार्म (IPBES) द्वारा “IPBES ग्लोबल असेसमेंट” नामक रिपोर्ट जारी की गयी।
  • इस रिपोर्ट को 50 देशों के 145 विशेषज्ञ लेखकों द्वारा तैयार किया गया है।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 1 मिलियन जीव-जंतु तथा पौधों की प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर है, यह प्रजातियाँ कुछ ही दशकों में विलुप्त हो सकती हैं।
  • इस सूची में 40% उभयचर प्रजातियाँ, 33% रीफ निर्मित करने वाले कोरल तथा एक तिहाई समुद्री स्तनधारी जीव शामिल हैं। इसका मुख्य कारण प्रदूषण, प्राकृतिक आवास का नाश तथा कार्बन उत्सर्जन है।

स्मरणीय तथ्य :-

— जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवा पर अंतरसरकारी विज्ञान-नीति प्लेटफार्म (IPBES) का गठन अप्रैल, 2012 में किया गया था, यह एक अंतरसरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 21 अप्रैल, 2012 को 94 सरकारों द्वारा की गयी थी। इसे चार संयुक्त राष्ट्र इकाइयों (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, यूनेस्को, खाद्य व कृषि संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के अधीन रखा गया है। इसका मुख्यालय जर्मनी के बॉन में स्थित है।

2. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू वियतनाम की चार दिवसीय के लिए रवाना हुए

  • भारत के उपराष्ट्रपति चार दिन की वियतनाम यात्रा पर रवाना हो गये हैं, उनकी यात्रा 9 मई, 2019 से शुरू हुई।
  • यह यात्रा 2018 में भारत और वियतनाम के बीच कई उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाच आयोजित की जा रही है। वियतनाम के प्रधानमंत्री जनवरी में तथा वियतनाम के राष्ट्रपति मार्च में भारत की यात्रा पर आये थे।

मुख्य बिंदु

  • उपराष्ट्रपति 16वें संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस में शरीक होंगे। वे इस इवेंट के उद्घाटन समारोह में संबोधन देंगे।
  • इस यात्रा से भारत और वियतनाम के बीच सामरिक साझेदारी में वृद्धि होगी।
  • उपराष्ट्रपति हो चि मिंह मौसोलयूम में वियतनाम के पूर्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को श्रद्धांजली समर्पित करेंगे।
  • वे 2018 में आयोजित जयपुर फुट आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट कैंप के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। इस कैंप का आयोजन महात्मा गाँधी की 150वीं जन्म वर्षगाँठ के अवसर पर किया गया था।
  • वे वियतनाम के युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजली समर्पित करेंगे।
  • वे वियतनाम की राष्ट्रीय असेंबली के चेयरपर्सन न्ग्युयेन किम थी न्गान से मुलाकात करेंगे।
  • वे विएतनाम के उपराष्ट्रपति दांग थी न्गोक थिंह से मुलाकात करेंगे।

स्मरणीय तथ्य :-

— भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (एनडीए) ने 17 जुलाई 2017 को एम. वेंकैया नायडू को भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया। 5 अगस्त 2017 को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गाँधी को पराजित करके वे भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति बने।

3. सिंगापुर ने फेक न्यूज़ के प्रकाशन को अपराध घोषित किया

सिंगापुर ने हाल ही में कानून पारित करके फेक न्यूज़ के प्रकाशन को अपराध घोषित कर दिया है, इस कानून के द्वारा सरकार फेक न्यूज़ से सम्बंधित सामग्री को ब्लाक कर सकती है अथवा उसे हटा सकती है।

मुख्य बिंदु

  • इस कानून के द्वारा उन असत्य समाचारों पर प्रतिबन्ध लगाया है जो सिंगापुर के लिए नुकसानदायक हैं अथवा जो चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं।
  • इस कानून के तहत सर्विस प्रोवाइडर को तुरंत ही फेक न्यूज़ से सम्बंधित सामग्री को हटाना होगा, सरकार के पास इस प्रकार की सामग्री को ब्लॉक करने की शक्ति भी होगी।
  • इस कानून का उल्लंघन करने पर 10 वर्ष की जेल तथा भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान है।
  • इस कानून की कई कारणों से आलोचना भी की जा रही है। इस कानून के द्वारा असत्य समाचार निश्चित करने की शक्ति सरकार को दी गयी है, इसके द्वारा ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स की स्वतंत्रता पर भी काफी रोक लग जायेगी।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न –सिंगापुर नामक राष्ट्र की स्थापना कब हुई ?

उत्तर —1965 में

— सिंगापुर की राजधानी क्या है। सिंगापुर विश्व के प्रमुख बंदरगाह और व्यापारिक केंद्रों में से एक प्रमुख केंद्र है। यह South Asia, malesiya और indonesia के बीच स्थित एक देश है। सिंगापुर की राजधानी का नाम “सिंगापुर शहर” है यहां के निवासियों को सिंगापुरी कहा जाता है।

4. रॉयल बंगाल टाइगर संभवतः जलवायु परिवर्तन का सामना नहीं कर पायेंगे : संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन तथा समुद्र के बढ़ते हुए जल स्तर के कारण सुंदरबन नष्ट हो सकते हैं, सुंदरबन में बाघ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यह अध्ययन जलवायु पर अंतरसरकार पैनल के कार्य पर आधारित है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अनुसार यदि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन वर्तमान दर से बढ़ता रहा तो 2040 तक वायुमंडल के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
  • इस जलवायु परिवर्तन से महासागरीय जल का स्तर पर भी बढ़ जाएगा और सुंदरबन का अस्तित्व खतरे में आ जायेगा।
  • 2010 में वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर ने अनुमान जारी करते हुए कहा था कि महासागरीय जलस्तर में 11 इंच की वृद्धि के कारण सुंदरबन के 96% बाघ कुछ ही दशकों में समाप्त हो जायेंगे।
  • 2070 तक बांग्लादेश के हिस्से वाले सुंदरबन क्षेत्र में बाघों के लिए कोई भी उचित आवास स्थल शेष नहीं रहेगा।
  • 70% सुंदरबन समुद्रतल से कुछ ही फीट ऊपर स्थित है, इसलिए जलवायु परिवर्तन से इसके अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो जायेगा। सुंदरबन बंगाल टाइगर का सबसे प्रमुख प्राकृतिक आवास है।
  • बंगाल टाइगर उन प्रजातियों में शामिल है जिनके अस्तित्व पर जलवायु परिवर्तन के कारण खतरा उत्पन्न हो सकता है।

सुंदरबन

  • सुंदरबन भारत तथा बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में विशाल और संगठित मैंग्रोव वन पारिस्थितिक तंत्र है जो भारत और बांग्लादेश में फैला है।
  • इसमें लगभग 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है जिसमें से 60% बांग्लादेश में हैं और शेष भारत में हैं। यह पद्मा, मेघना और ब्रह्मपुत्र नदी घाटी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है।

स्मरणीय तथ्य :-

— बंगाल टाइगर : बंगाल टाइगर भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु है। यह मुख्य रूप से भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, चीन और म्यांमार में पाया जाता है। भारत सरकार ने सर्वप्रथम 1971 में बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया था। 1900 के बाद अवैध शिकार व प्राकृतिक निवास के नष्ट होने के कारण बाघों की जनसँख्या 1,00,000 से कम होकर 4000 से भी कम रह गयी है।

5. इगोर स्तिमैक होंगे भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के अगले कोच

  • क्रोएशिया के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी इगोर स्तिमैक को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है।
  • उनके नाम की अनुशंसा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की तकनीकी समिति द्वारा की गयी है, इस समिति के प्रमुख श्याम थापा हैं।
  • भारतीय फुटबॉल टीम के साथ उनका पहला असाइनमेंट थाईलैंड में किंग्स कप 2019 होगा, इस मैच में भारत कैरिबियन देश कुराकाओ के साथ अपना पहला मैच खेलेगा।

इगोर स्तिमैक

  • इगोर स्तिमैक क्रोएशिया की स्वर्णिम पीढ़ी का हिस्सा थे, उस टीम ने 1998 फीफा विश्व कप में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
  • मेनेजर के रूप में उनका कार्यकाल 14 वर्ष का है। वे 2012 तथा 2013 में क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान थे।
  • उनके कार्यकाल में क्रोएशिया विश्व फुटबॉल रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा था। यह पिछले 15 वर्षों में क्रोएशिया की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी।
  • इसके अलावा उन्होंने सिबलिया विन्कोव्ची, हाज्दुक स्प्लिट, एफ. सी. ज़ाग्रेब, अल शाहनिया तथा सेपाहान जैसे फुटबॉल क्लब के साथ कार्य किया है।
  • उन्होंने क्रोएशिया के लिए 53 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वे डिफेंडर के रूप में खेलते थे।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – हाल ही में किसे भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है?

उत्तर — इगोर स्तिमैक

प्रश्न – भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थाeपना कब हुई?

उत्तर — 1937 में

6. सैमसंग ने प्रस्तुत किया विश्व का सबसे अधिक रेजोल्यूशन वाला इमेज सेंसर

  • हाल ही में दक्षिण कोरिया की प्रसिद्ध कंपनी सैमसंग ने विश्व का सबसे अधिक रेजोल्यूशन वाला इमेज सेंसर लांच किया है, इस इमेज सेंसर में 64 मेगापिक्सल हैं।
  • यह सेंसर स्मार्टफ़ोन्स में उपयोग किया जा सकेगा। इस सेंसर से मोबाइल डिवाइसेस में चित्र गुणवत्ता की बेहतर मांग को पूरा किया जा सकेगा।

इमेज सेंसर

सैमसंग ने 0.8 माइक्रोमीटर पिक्सल इमेज सेंसर (वैश्विक बाज़ार में उपलब्ध सबसे छोटा पिक्सल आकार) में विस्तार किया तथा दो नए 0.8 माइक्रोमीटर पिक्सल इमेज सेंसर प्रस्तुत किये, यह इमेज सेंसर हैं :

  • 64-megapixel ISOCELL Bright GW1 (एडवांस्ड हैंडसेट के लिए)
  • 48-megapixel ISOCELL Bright GM2 (फ्लैगशिप फ़ोन के लिए)
  • इन दो इमेज सेंसर का उत्पादन इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जायेगा।
  • 2030 तक इमेज सेंसर मार्केट में काफी विस्तार होने की अपेक्षा की जा रही है।
  • इन इमेज सेंसर का उपयोग स्मार्टफ़ोन में बड़े पैमाने पर किया जाता है। फ़ोन के अलावा इनका उपयोग कारों में पार्किंग असिस्टेंट सिस्टम तथा सेल्फ ड्राइविंग कार में भी किया जाता है।
  • 2018 में वैश्विक इमेज सेंसर बाज़ार में जापान की सोनी कंपनी की हिस्सेदार 26.1% थी, जबकि सैमसंग की हिस्सेदारी 23.2% थी।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न – सैमसंग कंपनी की शुरूआत कब हुई?

उत्तर —1938 में

7. दिया मिर्ज़ा को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य का एडवोकेट नियुक्त किया गया

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने 17 वैश्विक सतत विकास लक्ष्य का एडवोकेट नियुक्त किया है, इनमे भारत की दिया मिर्ज़ा तथा अलीबाबा के चीफ जैक मा भी शामिल हैं।
  • इसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति को मज़बूत बनाना है। सतत विकास लक्ष्य एडवोकेट उन लोकप्रिय लोगों को बनाया गया है, जो इन लक्ष्यों के बारे में जागरूकता फैलायेंगे और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरणादायक कार्य करेंगे।
  • सतत विकास लक्ष्यों को 25 सितम्बर, 2015 को विश्व नेताओं ने स्वीकृत किया था। सतत विकास लक्ष्यों के एडवोकेट में सरकार, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, बिज़नेस तथा अन्य संगठनों से लोग शामिल हैं।
  • इन नव नियुक्त सतत विकास लक्ष्यों के एडवोकेट में शामिल लोग इस प्रकार हैं : क्वीन मैथिल्ड, रिचर्ड कर्टिस, शेख मोजा, नादिया मुराद, जेफ्रे साक्स इत्यादि।

सतत विकास लक्ष्य

सतत विकास लक्ष में 17 वैश्विक गैर-बाध्यकारी लक्ष्य शामिल हैं, इनमे से कुछ एक लक्ष्यों को 2015 से 2030 के बीच पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। यह सतत विकास लक्ष्यों के सेट हैं, इसमें आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश व पर्यावरण धरणीयता तथा सुशासन शामिल है।

स्मरणीय तथ्य :-

प्रश्न –हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य का एडवोकेट किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर — दिया मिर्ज़ा को

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *